हरदोई, अप्रैल 22 -- हरपालपुर। शादी का झांसा देकर दुराचार करने के मामले में एसपी के आदेश पर कन्नौज के एक युवक पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। अरवल थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने पुलिस अधीक्षक को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कन्नौज जनपद के बूटा नगला थाना सौरिख निवासी आनंद कुमार के भाई की ससुराल उसके गांव में है। पिछले करीब डेढ़ साल से आनंद का उसके गांव आना जाना था। जिसके जरिए उसके बातचीत होने लगी थी। तथा युवक ने शादी का झांसा देकर होटल मे ले जाकर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए तथा उसके फोटो वीडियो भी बना लिए थे। यह भी पढ़ें- युवती ने प्रेमी पर लगाया शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप युवक अब शादी से इनकार कर रहा है। तथा युवती के फोटो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहा है। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देश पर पुलिस ...