शादी का झांसा देकर ढाई साल तक युवती से दुष्कर्म
कौशाम्बी, मार्च 19 -- मंझनपुर, संवाददाता करारी थाना क्षेत्र की एक युवती के साथ शादी का झांसा देकर आरोपी युवक ने करीब ढाई साल तक दुष्कर्म किया। बाद में वादे से मुकर गया। दबाव बनाने पर उसे जानलेवा धमकी भी दी। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने अभियुक्त की तलाश शुरू कर दी है।करारी इलाके की महिला ने बताया कि पश्चिमशरीरा के दानपुर गांव का दिलीप कुमार पुत्र दादू सरोज परिचित था। इसी के कारण उसने उसकी 26 वर्षीय बेटी को प्रेम जाल में फंसा लिया। इसके बाद शादी का झांसा देकर यौन उत्पीड़न करने लगा। आरोपी ने करीब ढाई साल तक दुष्कर्म किया। इधर बीच युवती ने शादी करने के लिए दबाव बनाया तो वह आनाकानी करने लगा। अधिक दबाव बनाने पर गाली-गलौज करते हुए हत्या कर देने की धमकी दी। इससे परेशान पीड़िता ने मामले की जानकारी अपनी मां समेत अन्य परिवारीजनों को दी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.