झांसी, मई 20 -- झांसी। नबाबाद थाना क्षेत्र में विश्वास में लेकर एक डॉक्टर ने महिला से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। विरोध करने पर पहले शादी का वादा किया फिर मुकरकर उसके साथ मारपीट कर भगा दिया। यह आरोपी पीड़िता ने लगाए हैं। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नबाबाद थाना क्षेत्र निवासी एक महिला की पहचान कुछ साल पहले पहले एक नर्सिंग होम के डा महेंद्र कुशवाहा से हुई थी। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसने दोस्ती बढ़ाई और बातचीत करने लगा। बातों में लेकर वह उसे अपने शिवाजी नगर स्थित मकान पर ले गए। जहां बहलाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे डाला। यह भी पढ़ें- शादी का झांसा देकर युवती का शोषण, आरोपी पर मुकदमा दर्ज जब उसने इसका विरोध किया तो वह शादी करने की बात कहने लगा। इसके बाद उसने कई बार उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। जब भी वह श...