सिद्धार्थ, जून 4 -- सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। कठेला समय माता थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी का झांसा देकर युवती से डेढ़ वर्ष तक शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में पुलिस ने गांव के ही एक युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई पीड़िता की तहरीर पर की है। पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर दी है, आरोपित अभी फरार है।कठेला समय माता थाना क्षेत्र के एक गांव की 21 वर्षीय युवती ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि गांव निवासी जैद अहमद पुत्र इरशाद अहमद ने उससे शादी करने का वादा किया था। युवती का कहना है कि युवक ने इसी भरोसे में उससे करीब डेढ़ वर्ष तक शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान वह लगातार विवाह का आश्वासन देता रहा। पीड़िता के अनुसार, जब शादी की बात आगे बढ़ाने का समय आया तो युवक अपने वादे से पीछे हटने लगा। कई बार बातचीत और समझाने की कोशिश के...