बुलंदशहर, मई 23 -- औरंगाबाद में शादी का झांसा देकर डेढ़ वर्ष से एक युवती से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। है। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपी पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जनपद बहराइच के थाना सीजोली के एक मोहल्ला निवासी युवती पिछले काफी समय से औरंगाबाद में रह रही थी। इस दौरान मोहल्ले के ही एक युवक से दोस्ती हो गई। युवक ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ शारीरिक संबंध बना लिए। युवती ने कई बार युवक से शादी करने की बात कही तो युवक उसे बहला फुसलाकर जल्द ही शादी करने की बात कह देता। 21 मई 2025 को डॉक्टर के यहां अल्ट्रासाउंड कराने गई,तब उसे खुद के गर्भवती होने की जानकारी हुई। युवती ने बदनामी होने का हवाला दिया तो युवक ने जबरन उसका गर्भपात करा दिया। 6 अप्रैल 2026 को पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ औरंगाबाद थाने में तहरीर दी। आरोपी ने थाने में पहुंच...