फरीदाबाद, फरवरी 25 -- फरीदाबाद के सारन थाना पुलिस ने नूंह हिंसा के आरोपी और गौ रक्षा बजरंग फोर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार उर्फ बिट्टू बजरंगी को शादी का झांसा देकर ठगी के मामले में नोटिस जारी कर बयान दर्ज कराने और उपलब्ध साक्ष्य पेश करने के लिए थाने बुलाया है। वहीं, आरोपी पक्ष को भी पुलिस ने लीगल नोटिस भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। सारन थाना एसएचओ ब्रह्मप्रकाश ने कहा कि पुलिस पर बिटटू बजरंगी की ऑडियो और फोटो वायरल करने और आरोपियों से साठगांठ के आरोप पूरी तरह झूठे हैं। उन्होंने बताया कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। पुलिस की आरोपियों से कोई मिलीभगत नहीं है। उन्होंने बताया कि जांच के लिए बिट्टू बजरंगी का मोबाइल फोन कब्जे में लेकर जांच की जाएगी, ताकि तथ्यों की पुष्टि ह...