मुरादाबाद, जुलाई 9 -- भगतपुर थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म करने, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के आरोप में आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। क्षेत्र के एक गांव निवासी एक पिता ने बताया कि उनकी नाबालिग बेटी कुछ दिन पहले नजदीकी गांव में एक शादी में गई थी। आरोप है कि इसी दौरान आरोपी जीशान उसकी पुत्री को बहला-फुसलाकर उसे अपने घर ले गया। वहां शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया।आरोप है कि बाद में किशोरी ने आरोपी से वीडियो और फोटो डिलीट करने के लिए कहा, लेकिन उसने साफ इनकार कर दिया। इसके बाद आरोपी ने फोन पर शादी का भरोसा देकर दोबारा मिलने के लिए बुलाया। आरोप है कि एक स्थान पर ले जाकर उसने फिर दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना लिया और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने तथा...