कौशाम्बी, अप्रैल 23 -- नगर कोतवाली इलाके की एक किशोरी से शादी का झांसा देकर आरोपी युवक ने कई बार दुराचार किया। इसका उलाहना देने पर उसके बुआ-फूफा ने पीड़िता के परिजनों से अभद्रता की। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मंझनपुर इलाके के एक व्यक्ति ने बताया कि कोखराज के ककोढ़ा निवासी अंकित उर्फ मंजीत पुत्र चौड़ा ने शादी का झांसा देकर उसकी 17 साल की बेटी को प्रेम जाल में फंसा लिया। इसके बाद उसके साथ दुराचार करने लगा। कई बार दरिंदगी की। पीड़िता ने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी वादे से मुकर गया। इस पर पीड़ित किशोरी ने आपबीती परिजनों को बताई। पिता उलाहना देने आरोपी के फूफा मनबोध निवासी कादीपुर के यहां गया तो बुआ और फूफा ने उसके साथ अभद्रता की। डीएसपी मंझनपुर शिवांक सिंह का कहना है कि मुकदमा कायम करा दिया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.