कौशाम्बी, अप्रैल 8 -- मंझनपुर। कोखराज थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को शादी का झांसा देकर युवक ने उसका शारीरिक शोषण किया। किशोरी ने दबाव बनाया तो युवक आनाकानी करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने किशोरी व उसके पिता को धमकी दी। कोखराज थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।कोखराज थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी का युवक से मधुर संबंध था। दोनों लंबे समय से मिल जुल रहे थे। इसी बीच युवक ने शादी करने का झांसा देकर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। शारीरिक शोषण युवक करता रहा। किशोरी ने शादी के लिए दबाव बनाना शुरू किया तो युवक ने टालमटोल शुरू कर दिया। किशोर नाबालिग थी, शादी हो भी नहीं सकती थी। किशोरी ने इसको लेकर युवक से आपत्ति जाहिर करना शुरू किया तो युवक ने उसको धमकी दी। साथ ही उसके पिता को भी गाली-गलौज करते हुए धमकाया। मामले की नाम...