बलिया, दिसम्बर 9 -- लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। शादी का झांसा देकर किशोरी का यौन उत्पीड़न करने के आरोपी को दोकटी पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। इलाके की एक किशोरी से हृदयपुर निवासी दिनेश पासवान का करीब दो साल से प्रेम सम्बंध था। गांव-घर की नजरों से बचकर दोनों मिलते-जुलते थे। इस दौरान युवक झादी का झांसा देकर उसका यौन उत्पीड़न कर रहा था। बताया जाता है कि इसी बीच लड़की गर्भवती हो गयी। 20 नवम्बर को लड़की के घर में मांगलिक कार्यक्रम था। इसी बीच दोनों घर से भागकर दिल्ली पहुंच गये। इधर परिजन लड़की की खोजबीन करने लगे। हालांकि जब उसका सुराग नहीं लगा तो मामले से पुलिस को अवगत कराया। सूचना मिलने के बाद पुलिस तलाश कर रही थी। इसी बीच प्रेमी किशो...