जौनपुर, मई 1 -- रामनगर (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के एक गांव से 17 वर्षीय किशोरी को शादी का झांसा देकर भगाने का आरोप है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।पीड़ित के अनुसार, 26 अप्रैल की सुबह वह अपनी पत्नी और बेटे के साथ रिश्तेदारी में सुल्तानपुर जनपद एक शादी समारोह में गया था। घर पर उसकी दो बेटियां और भाभी मौजूद थीं। आरोप है कि उसी दिन देर रात करीब 12 बजे उसकी 17 वर्षीय पुत्री को गांव का ही एक युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया।परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बावजूद किशोरी का पता नहीं चल सका, जिसके बाद पीड़ित ने गुरुवार को थाने में तहरीर दी।थानाध्यक्ष नेवढ़िया राजाराम द्विवेदी ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर अमन यादव पुत्र सुरेश यादव, निवासी ग्राम पसि...