शादी का झांसा देकर किशोरी को भगाने का आरोप, केस दर्ज
गोरखपुर, मई 11 -- चिलुआताल संवाद। चिलुआताल थाना क्षेत्र के केवटहिया शास्त्रीनगर निवासी एक किशोरी को शादी का झांसा देकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। मूल रूप से महराजगंज जिले के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह वर्तमान में परिवार सहित केवटहिया शास्त्रीनगर में रहते हैं। उनकी 13 वर्षीय पुत्री गोरखनाथ थाना क्षेत्र के रामनगर गई थी। आरोप है कि अगले दिन वहां से लौटते समय केवटहिया निवासी शुभम साहनी पुत्र भजन साहनी उसे रास्ते में बहला-फुसलाकर शादी का झांसा देकर अपने साथ भगा ले गया। यह भी पढ़ें- किशोरी और युवती लापता, तीन लोगों के खिलाफ केस पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.