गोंडा, मई 29 -- धानेपुर (गोंडा) संवाददाता। उत्तर प्रदेश के गोंडा जनपद के धानेपुर इलाके की एक किशोरी को मोतीगंज थाना क्षेत्र का एक युवक अपने प्रेम जाल में फंसाकर शादी करने झांसा देकर अपने साथ भगा ले गया और उसका यौन शोषण किया। लड़की ने जब शादी का दबाव बनाया तब इंकार कर दिया। इसपर किशोरी ने घरवालों को आपबीती बताई। पिता की शिकायत पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है। धानेपुर थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले एक व्यक्ति के मुताबिक उसकी लड़की से मोतीगंज थाना क्षेत्र के भोरहा बरगदहा गांव निवासी युवक लवकुश बातचीत करता था। आरोप लगाया है कि युवक ने लड़की को पहले प्रेम जाल में फंसाया और शादी करने का झांसा देकर अपने साथ लेकर चला गया। उसे चालीस दिन तक साथ रखा और शारीरिक संबंध बनाए। अब शादी करने और साथ रखने से इंकार कर रहा है यही नहीं अपशब्द...