लखनऊ, अप्रैल 16 -- शादी का झांसा देकर 17 वर्षीय किशोरी से उसके दूर के परिचित ने शोषण किया। गर्भवती होने पर पीड़िता के घरवालों ने जब शादी का दबाव बनाया तो उसने धमकी दी। पीड़िता की मां ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर ब्रजेश चंद्र तिवारी के मुताबिक पीड़िता निशातगंज की रहने वाली है। आरोपी मोहित निषाद बड़ी जुगौली का रहने वाला है। पीड़िता की मां के मुताबिक आरोपी मोहित परिचित है। उनके घर आता जाता था। नवंबर 2025 में बेटी उसके घर गई थी। वहां उसने शादी का झांसा देकर बेटी से दोस्ती कर ली। यह भी पढ़ें- शादी का झांसा देकर किया शारीरिक शोषण शोषण करने लगा। बेटी गर्भवती हो गई। जानकारी होने पर शादी का दबाव बनाया तो उसने धमकी दी। बेटी को पीटा भी। इसके बाद आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। इंस्पेक्टर ने बताया कि आर...