बरेली, जनवरी 4 -- मीरगंज, संवाददाता। शीशगढ़ के गांव निवासी युवती की दो वर्ष पूर्व मोहल्ले के युवक से संपर्क हुआ। कुछ ही दिनों में युवक ने उसको अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। युवक ने कई बार युवती को अपने घर बुलाया। शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बीते तीन जनवरी की सुबह युवक घर से हाथ पकड़कर गांव के लोगों के सामने अपने घर ले गया। युवती ने उससे शादी करने को दवाब बनाया तो वह झांसा देने लगा। बाद में उसने शादी करने से इन्कार कर दिया। युवती ने थाने पहुंच कर आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। युवती की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी अंकित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। युवती और आरोपी अलग-अलग जाति के हैं। एसओ हरेंद्र सिंह ने बताया पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.