मुरादाबाद, मई 1 -- कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवती ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर कई साल शारीरिक शोषण करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि शादी का दबाव बनाने पर आरोपी और उसके परिजनों ने न केवल इंकार किया, बल्कि उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी भी दी । कोतवाली क्षेत्र निवासी पीड़िता ने इस संबंध में कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन आरोप है कि कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने प्रेम संबंध के दौरान शादी का भरोसा दिलाकर उसका विश्वास जीता और लंबे समय तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा। यह भी पढ़ें- युवती से दुष्कर्म, शिकायत पर धमकी देने का आरोप आरोप है कि आरोपी उसे लगातार ब्लैकमेल करता रहा, जिससे वह मानसिक और...