शादी का झांसा देकर किया शारीरिक शोषण, फिर दूसरे से कर ली शादी
बस्ती, मार्च 30 -- बस्ती, हिटी। जिले के वाल्टरगंज थानाक्षेत्र में एक युवती के शारीरिक शोषण की घटना सामने आई है। आरोप है कि युवती को शादी का झांसा देकर आरोपी ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। दूसरी तरफ चुपके से किसी और युवती के साथ शादी कर ली। इसकी जानकारी होने पर युवती जब उसके घर विरोध जताने गई तो मारपीट कर जानमाल की धमकी दी गई। थानाध्यक्ष शशांक कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी जावेद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इसी थानाक्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसके संपर्क में आरोपी जावेद आया। दोनों के बीच बातचीत होने लगी। उसने शादी करने का झांसा दिया और शारीरिक संबंध बना लिया। शादी के लिए कहने पर टाल जाता। इधर उसने चुपके से किसी और युवती के साथ शादी कर ली। इसकी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.