लखनऊ, जून 10 -- मोहनलालगंज। संवाददाता बालिग होने पर शादी का झांसा देकर साथी छात्र बीते दो साल से नाबालिग छात्रा का यौनशोषण करता रहा। बालिग होने पर आरोपी ने छात्रा के साथ शादी करने से इंकार कर दिया। मामला परिजनों तक पहुंचा तो दहेज में पांच लाख रुपये व अन्य सामान मिलने के बाद शादी करने की बात कही। छात्रा की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ यौनशोषण, पाक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी युवक की तलाश कर रही है।पीजीआई थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली युवती दो साल पहले मोहनलालगंज के निजी स्कूल में हाईस्कूल की छात्रा थी। उस समय वह नाबालिग थी। उसकी दोस्ती साथ पढ़ने वाले मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के शिवढरा में रहने वाले गौरव से हो गई। साथी छात्र ने बालिग होने पर शादी का झांसा देकर दो साल तक छात्रा का यौनशोषण क...