बागपत, जून 4 -- बागपत। रमाला थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवती ने गांव के ही युवक पर शादी का झांसा देकर पहले कई माह तक दुष्कर्म किया। गर्भवती होने के बाद बागपत में एक नर्सिंग होम में उसका गर्भपात कराया। युवक ने शादी से इंकार कर दिया। पीड़िता ने डीएम और एसपी से न्याय की गुहार लगाई है। कलक्ट्रेट पहुंची युवती ने बताया कि करीब पांच साल पहले गांव के ही युवक से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। जब उसने शादी का दबाव बनाया तो गांव से भगाकर पहले मुजफ्फरनगर का एक गांव और फिर वहां से बागपत के एक गांव में लाकर रखा था। गर्भवती होने के बाद बागपत शहर के एक नर्सिंग होम में गर्भपात भी कराया। अब युवक ने शादी करने से इंकार कर दिया है। युवक के परिवार के लोगों ने उसे घर से भगा दिया। रमाला थाने पहुंचे तो था...