मैनपुरी, जनवरी 3 -- किशनी। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने पुलिस को तहरीर देकर एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और बाद में मुकरने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवती का कहना है कि आरोपी के सजातीय होने के कारण उसके पिता शादी के लिए तैयार हैं, लेकिन आरोपी और उसके परिजन शादी से इंकार कर रहे हैं। पीड़िता के अनुसार गांव जखा स्थित अपनी ननिहाल में रह रहा अर्पित पुत्र किताब सिंह शाक्य निवासी खरउआ परिहार उसे बीते 21 दिसंबर को शादी का झांसा देकर अपने साथ भगा ले गया था। अर्पित ने चार दिनों तक युवती को बंधक बनाकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इस मामले में युवती के पिता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद 25 दिसंबर को पुलि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.