शाहजहांपुर, जनवरी 23 -- तिलहर, संवाददाता। पुत्री को शादी का झांसा देकर उसके अश्लील वीडियो बनाने एवं वीडियो को वायरल करने का आरोप युवक पर लगाते हुए एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर दी। क्षेत्र के एक व्यक्ति ने बताया कि कासगंज क्षेत्र के एक युवक ने फोन के द्वारा उसकी 17 वर्षीय पुत्री को शादी करने के झांसा देकर बहला लिया। आरोप है कि युवक ने उसकी पुत्री के साथ असली हरकतें की और अश्लील वीडियो बना लिया। जब उसे जानकारी हुई तो उसने युवक से पुत्री के साथ शादी करने को कहा तो युवक ने शादी करने से मना कर दिया और उसकी पुत्री का अश्लील वीडियो कई जगह वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद से उसकी पुत्री एवं उसका परिवार परेशान है। कोतवाल जुगल किशोर पाल ने बताया कि आरोपी युवक को बुलवाया गया है पूरे मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.