नई दिल्ली, जून 10 -- बिहार के मुजफ्फरपुर में वर्दी पर ब़ड़ा दाग लग गया है। अब इस मामले में पुलिस महकमे ने सख्त कार्रवाई करते हुए पुलिसवाले के खिलाफ गंभीर ऐक्शन लिया है। दरअसल मुजफ्फरपुर में शादी का झांसा देकर महिला का तीन साल तक यौन शोषण करने के आरोपी दारोगा शांति प्रकाश कुजूर को मंगलवार को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। वह अभी मुजफ्फरपुर जिला बल में पदस्थापित थे। सीतामढ़ी के महिन्दवारा थाने में पदस्थापना के दौरान घटना को अंजाम दिया था। 2022 से निलंबित दारोगा को तिरहुत रेंज के डीआईजी चंदन कुशवाहा ने बर्खास्त कर दिया। दारोगा पर पुलिसिया ऐक्शन से हड़कंप मचा हुआ है। डीआईजी ने आदेश में स्पष्ट किया है कि दारोगा को विभागीय कार्यवाही में नैतिक अधमता एवं भ्रष्ट आचारण का दोषी पाया गया है। डीआईजी ने कहा है कि यौन शोषण की पीड़िता ने पुपरी थाने में...