हापुड़, मार्च 30 -- बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में दर्दनाक वारदात सामने आई है। एक युवक के ब्लैकमेल किए जाने से परेशान युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी। युवती के भाई ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में बताया है कि मेरठ के युवक ने शादी का झांसा देकर उसकी बहन का शारीरिक, मानसिक शोषण किया। फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे इस कदर ब्लैकमेल किया कि बहन ने फांसी लगाकर जान दे दी। आरोप है कि मुदाफरा चौकी पर शिकायत करने पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। एसपी के आदेश पर बाबूगढ़ पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने बताया कि उसकी बहन के करीब दो साल से मेरठ की जाकिर कॉलोनी निवासी अनस नामक युवक से प्रेम संबंध थे। आरोप है अनस ने शादी का झांसा देकर कई बार उसकी बहन से संबंध बन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.