देहरादून, अप्रैल 16 -- नई टिहरी। चंबा ब्लाक के ढरसाल गांव की बादशाही थौल में आयोजित एक शादी में खाना व पानी पीने से दर्जनभर से अधिक लोगा फूड प्वाईजनिंग के चलते बीमार हुए है। जिनमें से 13 लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जबकि 20 लोग दवा लेकर घर गये हैं। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि बादशाही थौल में शादी स्थल के निकट हैंड पंप का पानी खाने व पीने में उपयोग में लाया गया है। पानी गंदा होने से फूड प्वाईजनिंग की हुआ है। जिसके चलते लोग तेजी से बीमार हुए। जिनमे कुछ जिला अस्पताल बौराड़ी में भर्ती हैं। जबकि कुछ लोग दवा लेकर घरों को वापस चले गये हैं। जिला अस्पताल में भर्ती 13 लोगों की स्थिति को अब सीएमएस डॉ अमित राय ने अब सामान्य बताया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...