गाजीपुर, अप्रैल 25 -- जखनिया, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली भुड़कुड़ा क्षेत्र के ग्राम सभा अलीपुर मदरा निवासी युवक की वाराणसी के चौबेपुर के पास हादसे में शुक्रवार की रात को मौत हो गई। वह अपनी भांजी की शादी का कार्ड बांटकर घर लौट रहा था तभी किसी वाहन ने टक्कर मार दी। सूचना मिलते ही घर पर कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार अलीपुर मदरा के बनवासी बस्ती निवासी 27 वर्षीय सनोज वनवासी पुत्र राजदेव वनवासी भांजी की शादी का निमंत्रण पत्र बांटने के लिए घर से सादात गया था। वहां से अपने जीजा धर्मेंद्र वनवासी पुत्र मुराहू वनवासी निवासी ग्राम डोरा को साथ लेकर चंदौली, मिर्जापुर और चुनार गया। वापस घर लौटने के दौरान शुक्रवार की देर रात को वाराणसी के चौबेपुर बाजार से लगभग 200 मीटर पहले बहादुरपुर मोड़ के पास उनकी बाइक में किसी वाहन ने टक्कर मार दी। सनोज वनवासी की ...