सीवान, अप्रैल 24 -- बसंतपुर (सीवान), एक संवाददाता। अपनी शादी का कार्ड बांटने निकले दूल्हे की गुरुवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के बिठुना गांव निवासी रामनाथ महतो के 20 वर्षीय पुत्र गुड्डू महतो के रुप मे की गई है। बताया गया है कि वह अपनी शादी का निमंत्रण कार्ड बांटने के लिए बाइक से निकले थे। उनके साथ गांव का ही युवक गोलू भी मौजूद था। इसी दौरान नगवां गांव के समीप एनएच 331 पर सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से उनकी आमने-सामने से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। यह भी पढ़ें- सहरसा: मिठाई लेने गया युवक की सड़क हादसे ने छीन ली जिंदगी घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायलों को तत्काल बसंतपुर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां गुड्डू महतो की हालत नाजु...