भदोही, मई 18 -- भदोही, संवाददाता। गोपीगंज-मिर्जापुर मार्ग स्थित नरऊर गांव के पास शनिवार रात सड़क हादसे में साले-जीजा की मौत हो गई। मृतक मुख्तार हाशमी और शाहिद हाशमी चंदौली के रहने वाले थे। पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बहनोई अख्तर अली कटरा बाजार थाना कोइरौना ने बताया कि मुख्तार हाशमी (35) निवासी सकलडीहा और शाहिद हाशमी (22) निवासी सैयदराजा सात जून को परिवार में होने वाले एक शादी समारोह का निमंत्रण पत्र बांटने के लिए बाइक से निकले थे। शनिवार रात मिर्जापुर से कार्ड देकर कटरा बाजार कोइरौना की ओर जा रहे थे। जैसे ही दोनों नरऊर स्थित भदोही सीमा बॉर्डर के पास पहुंचे, तभी अनियंत्रित डंपर की चपेट में आ गए। यह भी पढ़ें- डंपर की चपेट में आकर सकलडीहा के दो युवकों की भदोही में मौत हादसा इतना भीषण था कि दोनों युवकों की मौके पर ही मौत...