गिरडीह, अप्रैल 12 -- गांडेय। गांडेय-गिरिडीह मुख्य मार्ग स्थित खोरीमहुआ गांव के पास शुक्रवार देर रात सड़क दुर्घटना में दो युवक घायल हो गए। घायलों की पहचान जामताड़ा जिला के नारायणपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव के 33 वर्षीय नितेश पोद्दार और 25 वर्षीय बबलू पोद्दार के रुप की गई है। घायल नितेश चाचा जबकि बबलू पोद्दार भतीजा है। गांडेय पुलिस ने दोनों घायलों को अपनी गश्ती गाड़ी से गांडेय सीएचसी पहुंचाया। गांडेय सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों युवकों को सदर अस्पताल गिरिडीह रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल में डाक्टरों ने नीतेश पोद्दार को मृत घोषित कर दिया। घायल बबलू पोद्दार का इलाज धनबाद के एक अस्पताल में जारी है। नीतेश के शव का पोस्टमार्टम और कागजी प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद परिजन शव लेकर अपना गांव पहुंच चुके हैं। परिजनों के अनुसार शव का अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.