महाराजगंज, अप्रैल 23 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। महराजगंज सदर कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया। खुद की शादी का निमंत्रण बांटने बाइक से निकला एक 26 वर्षीय युवक रास्ते में अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद कोहराम मच गया है।वनग्राम उसरहवा निवासी अनूप दुसाध अपनी शादी का कार्ड रिश्तेदारों व परिचितों में बांटने के लिए निकला था। वह जैसे ही लखिमा थरुआ स्थित एक ईंट भट्ठे के पास पहुंचा कि तभी तेज रफ्तार किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। यह भी पढ़ें- शादी का कार्ड बांटने निकला युवक हादसे का शिकार, मौत घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल अनूप को एम्बुलेंस से जिला अस्पत...