लातेहार, अप्रैल 25 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह में शादी का कार्ड बांटने आए 35 वर्षीय युवक नारायण तुरी की बेतला के पास शुक्रवार की रात बाइक दुर्घटना में मौत हो गई। वहीं बाइक पर सवार चातम के कमलेश तुरी और बेतला के मनोज तुरी घायल हो गए। घायलों का स्थानीय स्तर पर इलाज कराया गया। मृतक गणेशपुर के चातम का रहने वाला था। बरवाडीह पुलिस ने शव को लातेहार सदर अस्पताल भेजकर पोस्टमार्टम कराया। इस हादसे से मृतक के घर में मातम छा गया है। मृतक नारायण तुरी के मामा चनमुन तुरी और परिजनों ने बताया कि 13 मई को नारायण तुरी के छोटे भाई की शादी है। यह भी पढ़ें- शादी का कार्ड बांटने निकले युवक की हादसे में गई जान शादी का कार्ड बांटने वह शुक्रवार को बरवाडीह के गढ़वाटांड़ रिश्तेदार के घर आया था। इसके बाद वह बेतला उनके घर कार्ड लेकर आया था। कार्ड देने के बाद रात करीब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.