लखीमपुरखीरी, अप्रैल 3 -- लखीमपुर। भीरा थाना क्षेत्र के गांव कटैया के पास देर रात सड़क हादसे में एक युवक के मौत हो गई। गुरुवार देर रात किशनपुर स्थित अपनी रिश्तेदारी में बेटे की शादी का कार्ड देकर वापस लौट रहे बाइक सवार दो लोगों को कटैया गिरदा गौडी फॉर्म के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। एक बाइक सवार मौके से भाग गया जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल तड़प रहा था। आसपास के लोगों ने 112 को सूचना दी। मौके पर पहुंची 112 ने एंबुलेंस की मदद से घायल को बिजुआ सीएचसी भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने घायल व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 45 वर्षीय रतीराम पुत्र ढील निवासी तकिया मोहम्मदाबाद थाना हैदराबाद के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...