शादी का कार्ड देकर लौट रहे बुजुर्ग ट्रेन से गिरकर घायल
कोडरमा, अप्रैल 3 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। सरमाटांड़ रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे एक हादसा हुआ, जिसमें ट्रेन से गिरकर एक 61 वर्षीय वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल की पहचान गिरिडीह जिले के चौबे निवासी नंदलाल साव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, नंदलाल साव गया (बिहार) के अनुग्रह नारायण रोड स्थित अपनी नतनी के घर शादी का निमंत्रण देकर लौट रहे थे। वे अनुग्रह नारायण रोड स्टेशन से 12372 साप्ताहिक ट्रेन में सवार हुए थे। उन्हें लगा कि ट्रेन कोडरमा स्टेशन पर रुकेगी, लेकिन ट्रेन वहां नहीं रुकी।इसी दौरान जब ट्रेन सरमाटांड़ स्टेशन के पास धीमी हुई, तो उन्होंने उतरने का प्रयास किया। इस दौरान संतुलन बिगड़ जाने से वे ट्रेन से नीचे गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद आरपीएफ जवान सुरेश चंद्र मीणा, स्टाफ उपे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.