रांची, जुलाई 21 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची के पिस्का मोड़ निवासी बंशीधर सारंगी से साइबर अपराधियों ने एपीके फाइल डाउनलोड कराकर उनके खाते से 3.58 लाख रुपए की अवैध निकासी कर ली। बंशीधर सारंगी ने साइबर क्राइम थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। बंशीधर सारंगी ने पुलिस को बताया कि उनके मोबाइल पर एक परिचित की शादी का निमंत्रण कार्ड भेजा गया। कार्ड एपीके फाइल में था। 11 जुलाई को जब वह शादी का कार्ड डाउनलोड किए तो उनका मोबाइल हैक हो गया। कुछ देर बाद जब मोबाइल काम करने लगा तो उन्हें राशि निकासी का मैसेज आया। पता चला कि उनके खाते से चार बार में 3.58 लाख रुपए की अवैध निकासी कर ली गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...