आजमगढ़, मई 7 -- माहुल, हिन्दुस्तान संवाद। अहरौला थाना क्षेत्र के रसूलपुर माहुल के पास बुधवार रात पति के साथ बाइक से जा रही महिला के कान से बाइक सवार बदमाश बाली छीनकर फरार हो गए। वह बहन के घर शादी के कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थी। घटना के बाद पुलिस छानबीन करती रही। कोर्रा घाटमपुर निवासी अरविंद के साली के घर शादी थी। बुधवार रात करीब नौ बजे अरविंद बाइक से पत्नी ममता और बुआ के लड़के के साथ शादी में शामिल होने के लिए फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के कुसहा गांव जा रहे थे। अहरौला थाना क्षेत्र में माहुल-अंबारी मार्ग पर रसूलपुर के पास पीछे से बाइक सवार तीन बदमाश आए। यह भी पढ़ें- कार्यालय जा रही लिपिक महिला से सोने की चेन उड़ाई अरविंद की बाइक को ओवरटेकर करते हुए उनकी पत्नी ममता के कान से सोने की बाली छीनकर फरार हो गए। घटना के बाद ममता और उसके पति ने श...