वाराणसी, अप्रैल 14 -- चिरईगांव (वाराणसी)। डिवाइडर की टकराकर बाइक सवार एक युवक की रविवार को मौत हो गई। जबकि, पीछे बैठा मौसेरा भाई घायल हो गया। दोनों बहन की शादी का कार्ड बांटने जा रहे थे। पुलिस ने बताया कि शिवपुर थाना क्षेत्र के सुतबलपुर निवासी अनिल कुमार उर्फ सनी अपने मौसी के लड़के गोलू निवासी गौरा कला के साथ हरहुआ की ओर से जा रहा था। जैसे ही वह संदहां चौराहे पर ओवरब्रिज पर चढ़ रहा था, रिंगरोड के बंद लेन के लिए लगे डिवाइडर से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अनिल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक पर पीछे बैठा युवक गोलू गंभीर रूप से घायल हो गया। यह भी पढ़ें- सड़क हादसों में तीन युवकों ने गंवाई जान राहगीरों की सूचना पर चिरईगांव पुलिस चौकी के जवान मौके पर पहुंचकर घायल को पंडित दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों ने बताया कि चा...