फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 10 -- कमालगंज, संवाददाता। बीटीसी छात्रा को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में अग्निवीर सैनिक, उसके भाई और दोस्त के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। हरदोई की युवती ने आरोप लगाया कि अग्निवीर सैनिक छुट्टी पर घर आने के बाद उसे बुलाकर होटल में संबंध बनाता था। अब शादी से इन्कार कर दिया है। हरदोई जनपद के पाली थाना अंतर्गत रहने वाली बीटीसी छात्रा ने कादरीगेट थाना क्षेत्र के एक गांव के अग्निवीर रुद्र प्रताप, उसके भाई अंकित और दोस्त के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है। यह भी पढ़ें- शादी का झांसा देकर किया शोषण, रेलवेकर्मी पर केस दर्जआरोप युवती का आरोप है कि वर्ष 2022 में उसके मोबाइल पर काल कर रुद्रप्रताप ने दोस्ती कर ली। बातचीत शुरू हुयी। 2023 में युवक की अग्निवीर में नौकरी लग गयी। छुट्टी पर घर आने के बाद वह बार बार फ...