भभुआ, अप्रैल 4 -- दलाल ने शादी कराने के लिए 1.50 लाख लिया था राजस्थान के व्यक्ति से सदर पुलिस ने आरोपित के पास 30 हजार रुपया और बाइक बरामद किया (पेज तीन) भभुआ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के कचहरी परिसर स्थित मंदिर में शादी कराने के लिए पैसा हड़पने के मामले में नगर थाने की पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया हैं। गिरफ्तार आरोपितों में यूपी चन्दौली के दाउदपुर निवासी जितेन्द्र कुमार, उसकी पत्नी व उसका एक अन्य साथी शामिल हैं। गिरफ्तार जितेन्द्र कुमार के पास से पुलिस ने 30 हजार रुपया व एक बाइक भी बरामद किया हें। उक्त मामले में राजस्थान के हनुमानगढ़ जिला के सदर थाना क्षेत्र निवासी लाल चन्द्र अग्रवाल ने नगर थाना में आवेदन देकर मुकदमा दर्ज कराया है। दर्ज मुकदमा में कहा गया है कि उनके पुत्र मानुज कुमार की शादी रोहतास जिले के चेनारी थाना क्षेत्र क...