सीतापुर, फरवरी 7 -- सीतापुर, संवाददाता। इमलिया सुल्तानपुर इलाके के एक युवक की शादी कराने का झांसा देकर तालगांव क्षेत्र का जालसाज देवरिया ले गया और वहां 1.10 लाख रुपये ऐंठ कर भाग गया। पीड़ित की न शादी कराई और न ही उसका पैसा वापस हुआ। जिसके चलते उसने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। इमलिया सुल्तानपुर क्षेत्र के कुरका गांव निवासी रजनीकांत शुक्ला उर्फ भीम ने मुकदमा दर्ज कराया कि बीते 10 अक्तूबर को तालगांव के अमावां निवासी लालबहादुर से उसके गांव में विजय ने मुलाकात कराई थी। आरोप है कि लालबहादुर ने पीड़ित की शादी कराने के लिए एक लाख रुपये मांगे थे। इस पर पीड़ित ने उसे 10 हजार रुपये ऑन लाइन दिया। इसके बाद पीड़ित किराए की गाड़ी करके आरोपी को लेकर देवरिया गया। वहां आरोपी ने एक लाख रुपये इदरीश, अनुज व विजय के सामने दिया। उसके बाद आरोपी वहां से रुप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.