बलरामपुर, मार्च 12 -- बलरामपुर। तुलसीपुर क्षेत्र के एक गांव की महिला ने 10 मार्च को रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि 10 मार्च सुबह करीब सात बजे 17 वर्षीय बेटी पूजा करने के बहाने घर से चली गई। खोजबीन के दौरान पता चला कि बेटी को युवक शादी करने के लिए अपने साथ ले गया। 10 मार्च सुबह करीब 11.45 बजे युवक ने फोन करके बताया कि तुम्हारी बेटी से शादी कर ली है। कोई मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकता है। प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि ग्राम रमवापुर निवासी महेश जायसवाल पर प्राथमिकी दर्ज करके तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...