मोतिहारी, मई 31 -- मधुबन,निसं। प्रेम प्रसंग में शादी की जिद पर अड़ा रविवार को गड़हिया ग्राम का एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़कर हाई वोल्टेज ड्रामा किया। वह खैरवा ग्राम के एक मोबाइल टावर पर चढ़ गया था। सूचना पर गड़हिया बाजार थाना की पुलिस व फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने उसे किसी प्रकार समझा कर मोबाइल के टावर से नीचे उतारा। ड्रामा करीब दो घंटे तक चला। वह किसी की बात मानने के लिए तैयार नहीं था। टावर पर चढ़ा युवक गड़हिया ग्राम के मो.जमरूद्दीन मियां का पुत्र मो.मासूम (21) था। उक्त स्थल पर टावर पर चढ़े युवक को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। बताया कि उसकी शादी तय हो चुकी है। किंतु घरवाले थोड़ी सी बात को लेकर शादी में अड़चन डाल रहे हैं। गड़हिया के थानाध्यक्ष आदित्य कुमार ने बताया कि उससे पूछताछ जारी है। बताया कि वह किसी से प्यार करता है व उससे शादी करना च...