पीलीभीत, मार्च 30 -- जहानाबाद। शादी करने का झांसा देकर एक युवक ने युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए। उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। पुलिस ने युवती की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना जहानाबाद क्षेत्र के एक गांव के निवासी युवती ने थाना जहानाबाद में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि थाना जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम मिलकसंरेंदा पट्टी निवासी अरूण पुत्र पप्पू ने उसको प्रेमजाल में फंसाकर शादी करने का झांसा दिया। आरोपी ने उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध भी बनाए। इस दौरान आरोपी ने चुपके से उसकी अश्लील वीडियो बना ली। जब भी वह आरोपी से शादी करने की बात कहती तो आरोपी कोई न कोई बहाना बनाकर टालमटोल कर देता था। बाद में आरोपी ने शादी करने से साफ मना कर दिया। शिकायत करने पर आरोपी ने अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वा...