एटा, फरवरी 12 -- शादी समारोह से लौटते समय बाइक सवार युवक को कैंटर ने रौंद दिया। घायल युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। युवक की मौत के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और हंगामा करते हुए चालक की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। सड़क पर जाम जैसी स्थिति बनती देख अन्य थाना का पुलिस फोर्स भी बुलाया गया। काफी देर समझाने के बाद लोग माने। थाना बागवाला के गांव अहमदाबाद निवासी अनार सिंह (23) पुत्र रघुवीर सिंह सिढ़पुरा के गांव नाथपुर में बुआ की बेटी की शादी में शामिल होने गया था। गुरुवार दोपहर को समारोह से लौटते समय गांव वाहनपुर के पास पहुंचे। वहीं पर तेज रफ्तार से आ रहे कैंटर ने रौंद दिया। टक्कर लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने उसकी पहचान कर जानकारी परिवार के लोगों को दी। जब तक परिजन आए तब तक मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। भीड़ ने हंगामा करन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.