नई दिल्ली, फरवरी 23 -- साउथ सुपरस्टार रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा काफी वक्त से अपनी शादी की खबरों को लेकर चर्चा में रहे। ऐसे में बीते दिनों रश्मिका और विजय ने फाइनली अपनी शादी को ऑफिशियल कर दिया है। इस खबर के सामने आते ही फैंस खुशी से झूम उठे हैं। फाइनली कपल ने अपनी शादी की अनाउंसमेंट की है और इसको लेकर खास फैसला भी लिया है। कपल ने अपनी शादी को 'विरोश' (VIROSH) नाम दिया है। ऐसे में कपल राजस्थान के उदयपुर में अपनी शादी के लिए हैदराबाद से निकल चुके हैं। उनका लेटेस्ट वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में कपल के चेहरे पर शादी की खुशी साफ नजर आ रही है।एयरपोर्ट पर दिखे 'विरोश' विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना बीती रात अपनी-अपनी टीमों के साथ एयरपोर्ट पर देखा गया। हालांकि, वो एक साथ ट्रैवल नहीं कर रहे थे, लेकिन टाइमिंग से पता चल रहा था कि वे उद...