हरिद्वार, मई 3 -- नगर कोतवाली क्षेत्र में युवक को शादी और भरोसे के जाल में फंसाकर लाखों रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि महिला और उसके साथी ने प्लॉट दिलाने का लालच देकर पैसे ऐंठे और बाद में घर से जेवर और नकदी लेकर फरार हो गए। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अदालत में दायर प्रार्थना पत्र में लालजीवाला निवासी बाबूराम सैनी ने बताया कि करीब आठ महीने पहले उनकी मुलाकात सविता नाम की महिला से हुई, जिसने खुद को सहारनपुर निवासी बताया। दोनों ने मंदिर में विवाह कर लिया और कुछ समय तक साथ रहे। यह भी पढ़ें- जमीन दिलाने के नाम पर 12 लाख की ठगी इसके बाद सविता ने अपने परिचित प्रवीण सिंह निवासी पंजनहेड़ी कनखल से प्लॉट दिलाने की बात कही। बाबूराम ने विश्वास करते हुए दो चेक के माध्यम से चार-चार लाख रुपये और करीब ...