इटावा औरैया, मई 4 -- इटावा। अनुसूचित जाति व जनजाति और सामान्य वर्ग के गरीब व्यक्तियों को उनकी पुत्रियों की शादी के लिए अनुदान दिया जाएगा। इसके लिए आवेदन मांगे गए हैं। यह आवेदन आनलाइन किए जाने हैं। यह जानकारी जिला समाज कल्याण अधिकारी संध्या रानी बघेल ने दी है। उन्होनेे बताया है कि इसमें अनुदान के रुप में बीस हजार रुपए दिए जाते हैं। इसमें आवेदक की आय शहरी क्षेत्र में 56,460 रुपए प्रतिवर्ष और ग्रामीण क्षेत्र में 46080 प्रतिवर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। यह भी पढ़ें- पेंशन के लिए आधार नहीं, जन्म प्रमाणपत्र लगाना होगा यह भी पढ़ें- पिछड़ा वर्ग की पुत्रियों को मिलेगा विवाह अनुदान यह भी पढ़ें- सामूहिक विवाह योजना में 1433 शादी कराने का लक्ष्य

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...