बांदा, फरवरी 2 -- बांदा संवाददाता। वित्तीय वर्ष 2025-26 शादी अनुदान योजनान्तर्गत अन्य पिछड़ा वर्ग (अल्पसंख्यक पिछड़े वर्ग को छोडकर) निर्धन व्यक्तियों की पुत्रियों की शादी अनुदान योजना संचालित है। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी अभिषेक चौधरी ने बताया कि पिछड़ी जाति के गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले व्यक्तियों की पुत्रियों की शादी को अनुदान देय है। पिछड़ी जाति के निर्धन व्यक्तियों को जिनकी वार्षिक आय ग्रामीण क्षेत्र/शहरी क्षेत्र में एक लाख से कम हो को उनकी पुत्री की शादी के लिए 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। शादी अनुदान के लिए विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं। जनपद में 892 लाभार्थियों के लिए लगभग 178.40 लाख रुपये की धनराशि का आवंटन प्राप्त हुआ है। जिसके सापेक्ष 656 लाभार्थियों को 131.20 लाख ...