फरीदाबाद, मई 28 -- फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। ओल्ड फरीदाबाद थाना पुलिस ने शादीशुदा होने की बात छुपाकर युवती से विवाह करने, दहेज की मांग करने और मारपीट कर प्रताड़ित करने के आरोप में पति समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोप है कि पति ने अपनी पहली शादी और तलाक न होने की जानकारी छुपाकर युवती से शादी की और बाद में परिवार के साथ मिलकर उसे मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया। पुलिस के मुताबिक, अगवानपुर निवासी पीड़ित विवाहिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 12 नवंबर 2024 को दिल्ली के गोविंदपुरी निवासी युवक के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। शादी में उसके परिवार ने करीब सात लाख रुपये खर्च किए थे। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ही पति, सास, ससुर और ननद ने दहेज को लेकर ताने देने शुरू कर दिए और अतिरिक्त मांगें रखीं। विरोध क...