नई दिल्ली, जुलाई 18 -- भगवान श्रीकृष्ण का जीवन और उनके विचार लोगों को सही रास्ता दिखाने का काम करते हैं। जीवन के हर रिश्ते की तरह शादीशुदा जीवन को लेकर भी उनकी बातें लोगों को काफी प्रेरित करती हैं। समय बदल गया है, लेकिन एक मजबूत और खुशहाल रिश्ते की जरूरत आज भी पहले जैसी ही है। अगर पति-पत्नी अपने रिश्ते को लंबे समय तक प्यार और समझ के साथ निभाना चाहते हैं, तो भगवान श्रीकृष्ण द्वारा बताई गई कुछ बातों पर ध्यान देना बहुत जरूरी होता है। चलिए जानते हैं ऐसी ही बातों के बारे में जानेंगे, जो शादीशुदा जीवन को बेहतर बनाने में मदद कर सकती हैं।रिश्ते में हमेशा एक-दूसरे का सम्मान करें शभगवान श्रीकृष्ण के अनुसार, किसी भी रिश्ते की सबसे मजबूत नींव सम्मान होता है। अगर पति-पत्नी एक-दूसरे की बातों, भावनाओं और फैसलों की कद्र नहीं करते, तो धीरे-धीरे रिश्ता कमज...