शादीशुदा महिला से लव अफेयर में मर्डर? युवक का गला रेता, प्रेमिका के बेटों पर गहराया शक
संवाददाता, सितम्बर 7 -- बांदा के नरैनी कोतवाली क्षेत्र में 30 वर्षीय युवक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर शव नदी में फेंकने का मामला सामने आया है। रविवार सुबह बागै नदी में क्योटरा गांव के पास पानी में शव उतराता मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। नहरी गांव के मजरा लक्ष्मी बाजार निवासी जिलेदार ने बताया कि उनका बेटा बरकत अली शुक्रवार देर शाम पड़ोसी बृजमोहन के बेटे राहुल के साथ बाइक से निकला था। बरकत ने राहुल को शंकर बाजार में उतारने के बाद लहुरेटा जाने की बात कही थी। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। परिवार ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली।प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या रविवार सुबह ग्रामीणों ने क्योटरा गांव के पास बागै नदी में एक युवक का शव पानी में उतराता देखा। सूचना पर पुलिस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.