हमीरपुर, मार्च 13 -- मौदहा। शराब के नशे में एक भाई ने अपनी शादीशुदा बहन पर कुल्हाड़ी से हमला कर लहूलुहान कर दिया। जबकि दूसरे मामले में भाई ने नशे में छुरी से बहन पर वार कर घायल कर दिया, जिसे पुलिस ने कोतवाली गेट के निकट से छुरी सहित दबोच लिया। कोतवाली क्षेत्र के भैंस्ता गांव निवासी एक युवक ने शराब के नशे में अपनी बहन पर गाली-गलौज करते हुए कुल्हाड़ी से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हालांकि बहन की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है। सूचना मिलने पर यूपी 112 की पुलिस मौके पर पहुंची थी, लेकिन आरोपी फरार हो गया था।वहीं दूसरे मामले में मराठीपुरा निवासी एक युवक ने शराब के नशे में अपनी बहन और मां के साथ मारपीट की और छुरी से बहन के हाथ में वार कर दिया, जिससे उसके हाथ में गंभीर चोटें आई है। हालांकि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को कोतवाली गेट के ...